इंजीनियर ने नौकरी छोड़ खोली पकोड़ा शॉप:लाखों कमा रहे, दिल्ली में 6 लोगों को भी रोजगार दिया
मेरा नाम सूरज है। लोग मुझे इंजीनियर पकोड़ा बाला के नाम से जानते है । मैं बिहार के मधुबनी जिला के निवासी हूं। बचपन से मेरा सपना हुआ कुछ भी कर सकता हूं लेकिन नौकरी नही। जब मेरा इंजीनियरिंग कॉलेज खतम हुआ था। उस टाइम मुझे 11000 रुपया परती माह के सैलेरी का प्लेसमेंट हुआ था बजाज ऑटो लिमिटेड पुणे में। वहा जाने के बाद सबका नौकरी फिक्स हो गया लेकिन एक वायक्ति का इन्टरव्यू तक भी नहीं हुआ। और वो वायक्ती था मैं । ये बात आप मेरे साथ जो पुणे गया था उससे आप पता लगा सकते है । उसके बाद वहा पे 10 रोज रुकने के बाद कुछ भी नही हुआ और मुझे बोला गया आप दिल्ली चले जाओ वहा पे मैं आपका जॉन फिक्स करवा दिया हूं। जब मैं।दिल्ली आया तो यह भी वही हाल तो फिर मैं अपने दोस्त के पास यहा घूमने आया था । तो मैंने इस रेडी वाले को देखा तो मेरा होस उर गया इतना जायदा फिर था की वो कस्टमर को संभाल नही पा रहा था । उसी टाइम मैं डिसाइड कर लिया अब मुझे ये करना है । तो मेरे पास कुछ पैसा था जो कि मुझे स्कॉलरशिप से मिला हुआ था उसी पैसा से मैं ये बिजनेस शुरुआत किया। उसके बाद भी बहुत सारे कढ़िनाई आई है वो सब मैं बाद में बताऊंगा...